Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: गाडरवारा,हर्षोउल्लास के साथ मनाई स्वामी विवेकानंद जंयति

Aditi News Team

Wed, Jan 12, 2022

श्री साईं श्रद्धा सेवा के ने किया युवाओं का सम्मान

गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के तत्वाधान में युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। साथ ही युवा सम्मान समारोह का आयोजन समिति संरक्षक अशोक राय, अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया, समाजसेवी श्रीमति शिरोमनि चौधरी की उपस्थिति मे किया गया। खेल,शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया। जिसमे इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मितिका गुनेले,श्री घोष नेशनल बेडमिंटन चैम्पियन,इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कराटे मुस्कान गुनेले,श्रियांश घोष गोल्ड मेडलिस्ट बैडमिटन चैम्पियनशिप एवं रक्तवीरो मे सोनल दुबे, स्तुति सोनी,चंद्रशेखर कुर्मी,अंकित राजपूत,लकी सोनी,संजय विश्वकर्मा,भगवान पाली इत्यादि का मेडल,मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। एवं समिति संस्थापक आशीष राय को डाक्टरेट की उपाधि मिलने उनका भी स्वामी विवेकानंद जी के तेलचित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बबलू दवाई वाले ने किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें