Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, आमगांव छोटा संकुल ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

Aditi News Team

Sat, Jan 14, 2023
आमगांव छोटा संकुल ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता गाडरवारा। गत रात्रि स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन के खेल मैदान पर स्कूल शिक्षा विभाग की रात्रिकालीन विभागीय बेडमिंटन प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के पूर्व सिंगल्स एवं डबल्स फाइनल मैच खेले गए जिनमे आमगांव संकुल की टीम विजेता, बीटीआई संकुल की टीम उपविजेता एवं बीईओ व बीआरसी की टीम तृतीय स्थान पर रही। विदित हो कि बेडमिंटन सिंगल्स के फाइनल मैच में आमगांव छोटा संकुल से प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने बीटीआई संकुल के पीटीआई अनुज जैन हो हराया । इसी तरह डबल्स के फाइनल मैच में आमगांव छोटा संकुल से प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या एवं माध्यमिक शिक्षक प्रशांत पटैल की जोड़ी ने बीटीआई संकुल के सहायक शिक्षक गुंचिलाल कोष्ठी एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक सचिन नेमा को हराया। प्रतियोगिता में बीईओ व बीआरसी की टीम से बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक एवं नीलेश चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमो के सदस्यों को मैडल पहनाकर एवं एम्पायर इलियास खान को उपहार देकर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि पहली बार इस प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षको ने शानदार सहभगिता निभाई इस हेतु सभी बधाई के पात्र है। प्राचार्य अनूप शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए । समापन कार्यक्रम में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिये हमारे विभाग की नई प्रतिभाएं देखने को मिली है। बीआरसी गिरीश पटैल एवं बीएसी संदीप स्थापक ने भी अपने उदबोधन में प्रतियोगिता के दौरान हुए अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सतीश नाईक एवं आभार प्रदर्शन संजय सोनी ने किया। समापन कार्यक्रम में प्रकाश नामदेव, गुंचिलाल कोष्टी, यशपाल राजपूत, भूपेश ठाकुर, चन्द्रकांत साहू, मधुसूदन पटैल, के के दुबे, कैलाश वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, सिराज अहमद सिद्दिकी, रामेश्वर बघेल, नीतेश समाधिया, तुलसीकान्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें