Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, कन्या शाला में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न 

Aditi News Team

Wed, Feb 8, 2023
कन्या शाला में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नीरज गुप्ता ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन का परीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने नेत्रों का परीक्षण कर दृष्टिदोष से पीड़ित छात्राओं को चश्मा बनवाने की सलाह दी। उन्होंने रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से पीड़ित छात्राओं को चुकंदर, गुड़, चना आदि खाने की बात पर जोर दिया । इस अवसर पर उन्होने छात्राओं से प्रतिदिन सुबह योगा करने की सलाह भी दी। स्वास्थ्य परीक्षण के समय प्राचार्य अनूप शर्मा सहित स्कूल स्टाफ के अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें