Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, गोपाष्टमी पर श्री देव राम जानकी गौशाला मैं गोधूलि बेला मैं गौ माता का पूजन किया गया

Aditi News Team

Tue, Nov 1, 2022
गाडरवारा। आज गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर श्री देव राम जानकी गौशाला मैं गोधूलि बेला मैं गौ माता का पूजन किया गया जिसमें विभाग के बौद्धिक प्रमुख बसंत जोशी महाराणा प्रताप आईटीआई के संचालक प्रशांत राजपूत प्रशांत पाठक ,प्रवेश राय ,महेश शर्मा राजेश अवस्थी ,अनंत कौरव ,सोनू बाथरे एवं माताएं बहने शामिल हुई सब ने गौ माता का पूजन किया। पूज्य महामंडलेश्वर अखिलेश्वर आनंद गिरि जी का संदेश बसंत जी जोशी द्वारा बताया गया की पूज्य महाराज श्री ने समस्त गौ भक्तों से यह आह्वान किया है कि हमारी पुरानी परंपरा गो ग्रास निकालने की रही है गो ग्रास के रूप में 10 रूपया प्रति दिन प्रति परिवार गौ ग्रास के लिए निकालें और 1 साल का 3600सौ रूपया इकट्ठा करके अपनी नजदीकी गौशालाओं में जाकर दान करें ताकि गौ माताओं का विधिवत भरण पोषण हो सके सी अवसर पर गौ शाला के संचालक महंत बालक दास जी ने बताया कि भगवान कृष्ण आज ही के दिन गोपाष्टमी पर प्रथम बार गोचरण करने गोकुल से वृंदावन गए थे तभी से गोपाष्टमी मनाने की परंपरा चली आ रही है हम सब भगवान गोपाल को तो मानते हैं पर गोपाल ने हमें गोपालन सिखाया है यह भी तो हम माने तभी हमारे गोपाल जी प्रसन्न होंगे आओ हम सब मिलकर गौ माता की सेवा करें और हर घर से गौ ग्रास निकालने की परंपरा निमित करें वंदे गौ मातरम।

Tags :

जरूरी खबरें