Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

: गाडरवारा, ग्राम पंचायत कान्हगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 

Aditi News Team

Fri, Dec 23, 2022
गाडरवारा,ग्राम पंचायत कान्हगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन गाडरवारा। माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय  एम. के. शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय सचिव श्री विवेक बुखारिया , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के समन्वयन से एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा की अध्यक्ष माननीय डॉ.श्रीमति अंजली पारे , द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कान्हरगांव , तहसील गाडरवारा में विधिक साक्षरता शिविर न्यायाधीश श्री अश्विन परमार , जे.एम.एफ .सी .गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री अश्विन परमार , जे. एम .एफ.सी. गाडरवारा द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को भरण पोषण , ६ रेलू हिंसा शिक्षा का अधिकार एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विधिक प्रावधानों की एवं तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी । इसके साथ ही पैरालीगल वॉलंटियर्स श्री शेख रहीम द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता योजना एवं विधिक सहायता एवं सलाह लीगल एड क्लीनिक की जानाकारी एवं मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य आदि से भी जागरूक किया गया । उक्त शिविर में श्रीमति सतियाबाई ठाकुर सरपंच , महेंद्र प्रताप कौरव पंच , प्रशांत कौरव .आर.एस. ,  कमलेश कौरव ग्राम सचिव एवं ग्रामीणजन एवं पैरालीगल वॉलेंटियर , अखिलेख सोनी की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें