Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: गाडरवारा, चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने उपप्राचार्य पद पर पदभार ग्रहण किया

Aditi News Team

Sat, May 28, 2022
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सीएम राइस स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षक चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण किया। विदित हो कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राइस स्कुलो में उप प्राचार्यो के नियुक्ति आदेश जारी होते ही श्री विश्वकर्मा ने बीटीआई स्कूल से कार्यमुक्त होकर शुक्रवार को ही जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के समक्ष पदभार ग्रहण कर लिया था एवं शनिवार को साथी शिक्षको की मौजूदगी में साईखेड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में पदभार ग्रहण किया । इस अवसर पर धर्मेन्द्र वर्मा, जी एस मेहरा, चन्द्रशेखर बसेड़िया, हल्केवीर पटेल, मनोहर पटेल, लालसिंह पटेल के अलावा गाडरवारा से प्राचार्य जयमोहन शर्मा, के के राजौरिया, मलखान सिंह मेहरा आदि भी साथ मौजूद रहे। विदित हो कि शनिवार को ही गाडरवारा के बीटीआई स्कूल में भी प्राचार्य जयमोहन शर्मा सहित अनेक शिक्षको ने चन्द्रकांत विश्वकर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनसे बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Tags :

जरूरी खबरें