Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

: गाडरवारा, चीचली में दिव्यांग बच्चों ने किया प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन 

Aditi News Team

Tue, Nov 29, 2022
चीचली में दिव्यांग बच्चों ने किया प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन गाडरवारा। विगत दिवस चीचली के शासकीय हाईस्कूल में चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के दिव्यांग छात्र छात्राओं की विकासखण्ड स्तरीय खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिताएँ जिला शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार एवं बीआरसी डी के पटैल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में सभी आठ जनशिक्षा केंद्रों की शालाओं के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में अतिथिगण जिला पंचायत सदस्य डॉ योगेश कौरव, मनीष कौरव जनपद पंचायत चीचली उपाध्यक्ष , नरेंद्र कौरव , के एल साहू एवम संतोष चौरसिया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने उदबोधन में दिव्यांग छात्रों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार वितरण किया । चीचली बीआरसी डी के पटैल ने अपने उदबोधन में संपूर्ण प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशिमा गोंड,द्वितीय स्थान लक्ष्मी गोंड एवम तृतीय स्थान कमल यादव ने प्राप्त किया । रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीशा गोंड, द्वितीय स्थान लक्ष्मी गोंड एवम तृतीय स्थान निशा जाटव ने प्राप्त किया । 50मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कपिल,द्वितीय स्थान अनिल अहिरवार, तृतीय स्थान राजा यादव ने प्राप्त किया। जलेबी दौड़ में प्रथम स्थान सोनम मेहरा, द्वितीय स्थान जमना लोधी एवं तृतीय स्थान फूलवती ने प्राप्त किया । कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान अनिल ,द्वितीय स्थान अनिकेत एवम तृतीय स्थान निहाल ने प्राप्त किया । मटकी फोड में प्रथम स्थान राहुल ठाकुर, द्वितीय स्थान अर्जुन ठाकुर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्या हाई स्कूल प्रभारी प्राचार्य बी पी पांडे ,बी ए सी चीचली अरुण दुबे, जनशिक्षक संजय सोनी , अजय नामदेव ,कमल किशोर कटारे, सुनील सोनी, बुलंद कुशवाहा,लेखराम गौतम ,श्रवण ठाकुर , चंद्रभान धनका, संतोष कौरव , हेमकुमार नामदेव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राएं जिला स्तर पर विकासखंड चीचली का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें