Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

: गाडरवारा, जिला स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता आयोजित

जिला स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय शालेय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से चयनित प्रतिभागियों ने सहभागिता की और उनके साथ उनके कोच एवं खेलकूद शिक्षक भी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने कौशल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। उक्त आयोजन में ग्राम के सरपंच प्रसन्न कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं संस्था के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे इस प्रतियोगिता के संयोजक रहे। प्रतियोगिता में ग्राम के सचिव बाबूलाल कहार और निवर्तमान सरपंच गेंदालाल वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता की चयनकर्ता समिति मे पीटीआई मुकेश पटेल और अन्य शालाओं के खेलकूद शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में पीटीआई अजय सोनी एवं देवेंद्र रजक के अलावा विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक विजेंद्र पटैल, श्रीमती लेखा साहू, अभिषेक सोनी, कपिल उपाध्याय, आरिज खान सहित समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।प्रतियोगिता के अंत मे माध्यमिक शिक्षक श्रीमती लेखा साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

Tags :

जरूरी खबरें