Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

: गाडरवारा, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु प्रशिक्षण आयोजित 

Aditi News Team

Thu, Jun 9, 2022
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु प्रशिक्षण आयोजित गाडरवारा। गत दिवस त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक के लिए साईंखेड़ा विकासखण्ड का प्रशिक्षण दो सत्रों में अलग अलग साईंखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्राचार्य राजेश बरसैयां,एस के मिश्रा, वेनीशंकर पटैल, आनंद चौकसे, संदीप स्थापक,योगेंद झारिया, संतोष श्रीवास, प्रशांत राय, अभिषेक एडे एवं लक्ष्मीकांत नेमा ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक को प्रोजेक्टर एवं मतदान पेटी के जरिये पंचायत चुनाव संपन्न कराने सबंधी प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दल के प्रत्येक अधिकारी के कार्य की विस्तारपुर्वक जानकारी देते हुए मतदान एवं मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने मतदान पेटी से जुड़ी जानकारी देते हुए विभिन्न आवश्यक प्रपत्रो एवं चुनाव सामग्री के लिफाफों को भरने के तरीके समझाए। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान शुरू होने के पहले तक किए जाने कार्यो की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ संजय सोनवणे एवं एसडीएम सृष्टि देशमुख ने भी निरीक्षण किया । उंन्होने सभी 5 कमरों में हो रहे प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिये। प्रशिक्षण के अंत मे मास्टर ट्रेनरों द्वारा पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक से प्रश्नोत्तरी के जरिये प्रश्न पूछे गए जिनके जवाब भी उपस्थित लोगो द्वारा दिये गए। संपूर्ण प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर साईंखेड़ा आकाश दहाड़े , जनपद सीईओ आयुष अग्रवाल एवं उनके कर्मचारियों की व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं। 10 जून को भी उत्कृष्ट विद्यालय में शेष कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा।

Tags :

जरूरी खबरें