Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: गाडरवारा, दिल्ली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह संपन्न

Aditi News Team

Sun, Feb 26, 2023
दिल्ली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह संपन्न गाडरवारा।क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से शनि मंदिर के पास साईं धाम कॉलोनी मैं दिल्ली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह रविवार को संपन्न हुआ कार्यक्रम में ये रहे अतिथि स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज अध्यक्ष गोपालन गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल, पुष्पेंद्र कुमार यादव असिस्टेंट सॉलीसीटर जनरल उच्च न्यायालय जबलपुर, श्रीमती सुनीता पटेल विधायक गाडरवारा, शिवाकांत मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा, महंत बालक दास जी महाराज श्री देव राम जानकी खिरका मंदिर, गोविंद सिंह पटेल, श्रीमती साधना स्थापक पूर्व विधायक गाडरवारा, कु शैलेंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार, हरिओम चौधरी वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीमती सुमन लता राजपूत, मुकेश जैन, अशोक भार्गव। कार्यक्रम में मंच पर मौजूद रहे अतिथियों एवं आमंत्रित जनों का स्वागत दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ठाकुर प्रशांत सिंह राजपूत, चेयरमैन श्रीमती राखी राजपूत, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने किया, कार्यक्रम की शुरुआत पूजन अर्चन के बाद छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, स्कूल के बच्चों द्वारा हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गई । नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा किया गया राम कथा का मंचन देखकर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज द्वारा अपना एक माह का मानदेय उक्त नृत्य नाटिका करने वाले छात्रों को प्रदान कर दिया । स्वागत भाषण ठाकुर प्रशांत सिंह राजपूत, श्रीमती राखी राजपूत ने प्रस्तुत किया, मौजूद अतिथियों द्वारा फीता काटकर दिल्ली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया,कार्यक्रम का सफल संचालन रमन मेहरा एवं श्रीमती कल्पना पटेल ने किया, एवं आभार प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी नंदी ने किया, सभी अतिथियों को संस्था द्वारा ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छोटे छोटे बच्चे एवं नगर के समाजसेवी प्रबुद्ध जनों वा पत्रकारों की भी उपस्थिति रही । इस मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, समाजसेवी, एडवोकेट, व्यापारी, स्कूलों के संचालक, शिक्षक शिक्षिकाएं, पत्रकार गण, गणमान्य जन, बड़ी संख्या में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें