Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

: गाडरवारा, धानक की सेवानिवृति पर दी विदाई

Aditi News Team

Wed, Jan 4, 2023
धानक की सेवानिवृति पर दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम थरैरी की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक कालूराम धानक को शासकीय सेवा पूर्ण होने के उपरांत सेवानिवृति पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं शिक्षको ने शाल, शीफल एवं उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर नारायण चैतन्य महाराज एवं शिक्षको ने किया तदोपरांत अतिथियों का स्वागत शाला के प्रभारी माध्यमिक शिक्षक पंकज पाठक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल भटेरा की प्राचार्य सुनीता पटैल ने कहा कि कालूराम धानक ने थरैरी में बेहतर सेवाएं दी उनके कार्यकाल के दौरान स्कूल में उल्लेखनीय कार्य हुए। डाइट नरसिंहपुर से सेवानिवृत्त व्याख्याता वीरेंद्र मालवीय ने कहा कि श्री धानक ने शाला को अच्छे ढंग से संवारा। हाईस्कूल बिचुआ प्राचार्य श्रीमती संगीता मेहरा ने कार्यक्रम में विदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आत्मीय विदाई से अभिभूत हुए शिक्षक कालूराम धानक ने उन्हें मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मिस्टर कीर एवं अंत मे आभार प्रदर्शन पंकज पाठक ने किया। कार्यक्रम में नेपाल सिंह झारिया, धनराज धानक, विवेक चौरसिया, सत्यप्रकाश ढिमोले, मधुसूदन पटैल, पोषराज मेहरा, नीतेश समाधिया, बृजलाल कीर,पुष्पा कोरी, संयोगिता कौरव, वीरेंद्र कौरव, संतोष कौरव, प्रेमलाल शर्मा , कामता बिलझारिया सहित अनेक ग्रामवासी , शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें