Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

: गाडरवारा नपा निर्वाचन हेतु बनाये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी 

Aditi News Team

Tue, Jun 14, 2022
गाडरवारा नपा निर्वाचन हेतु बनाये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी गाडरवारा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं नगरीय निर्वाचन हेतु गाडरवारा नगरपालिका परिषद की रिटर्निंग ऑफिसर सृष्टि जयंत देशमुख ने निर्वाचन की संपूर्ण व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न कार्यो के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। तत्संबंध में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश अनुसार ईवीएम प्रबंधन कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अजीत पटैल को नोडल एवं कमलेश किशोर पासी को सहायक नोडल, प्रशिक्षण हेतु साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण को नोडल एवं बीटीआई प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा को सहायक नोडल, कानून व्यवस्था हेतु एसडीओपी अजीत पटैल को नोडल एवं नगर निरीक्षक राजपाल सिंह बघेल को सहायक नोडल, सामग्री प्रबंधन कार्य हेतु नपा सीएमओ जयश्री चौहान को नोडल एवं सहायक ग्रेड 3 अनिल साहू को सहायक नोडल, रुट चार्ट एवं परिवहन व्यवस्था हेतु राजस्व निरीक्षक भगवान दास चित्तोडिया को नोडल एवं पटवारी वीरेंद्र उरांव को सहायक नोडल, आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन कार्य हेतु तहसीलदार राजेश मरावी को नोडल एवं पटवारी योगेश पटैल को सहायक नोडल, मीडिया मैनेजमेंट कार्य हेतु माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल को नोडल एवं प्राथमिक शिक्षक सुरेन्द्र पटैल को सहायक नोडल, सामग्री वितरण एवं वापिसी कार्य हेतु बीआरसी चीचली डी के पटैल को नोडल एवं सहायक ग्रेड 3 नितिन सोनी को सहायक नोडल, मतगणना प्रबंधन कार्य हेतु तहसीलदार राजेश मरावी को नोडल एवं सहायक राजस्व निरीक्षक प्रवीण सोनी को सहायक नोडल, कम्युनिकेशन प्लान कार्य हेतु डॉ पूनम दोहरे को नोडल एवं उच्च माध्यमिक।शिक्षक शिल्पी गुप्ता को सहायक नोडल, आईटी प्रबंधन कार्य हेतु ब्रजकिशोर बादल को नोडल एवं त्रिलोक नाग को सहायक नोडल, वित्तीय प्रबंधन कार्य हेतु नपा सीएमओ श्रीमती जयश्री चौहान को नोडल एवं कल्पना दीक्षित को सहायक नोडल, शिकायत मानीटरिंग कार्य हेतु तहसीलदार राजेश मरावी को नोडल एवं श्रीमती गीता वाल्मीक को सहायक नोडल, सांख्यकीय कार्य हेतु त्रिलोक नाग को नोडल एवं प्रधानपाठक प्रसन्न खत्री को सहायक नोडल, मतदान केंद्र व्यवस्था हेतु नपा सीएमओ श्रीमती जयश्री चौहान को नोडल एवं जयंत ब्राउन को सहायक नोडल, सेंस (मतदाता जागरूकता गतिविधियां) हेतु नपा सीएमओ श्रीमती जयश्री चौहान को नोडल एवं साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल को सहायक नोडल , मतदान पश्चात सीलिंग कार्य हेतु राजस्व निरीक्षक भगवान दास चित्तोडिया को नोडल एवं कानूनगो अरविंद कौरव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें