Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: गाडरवारा, न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते के आधार पर हुए प्रकरण निराकृत

Aditi News Team

Sat, May 14, 2022
गाडरवारा । शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश अनुसार तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एम के शर्मा जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश  डॉ श्रीमती अंजली पारे अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा  मैं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया लोक अदालत के दौरान विद्युत विभाग, बैंक , पुलिस परामर्श केंद्र ,वन विभाग द्वारा समझौता हुए पक्षकारों को फलदार वृक्षों के पौधे दिए गए।
लोक अदालत में प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर हुआ निराकरण 
10 खंड पीठों से 698 लंबित प्रकरण रखे गए   ,, जिसमें 74  निराकरण हुआ जिसमें 10194354  राशि प्राप्त हुई, 175 लाभान्वित हुए पुलिस परामर्श केंद्र में 38 प्रकरण रखे गए जिसमें 35 मैं आपसी समझौता कर निराकरण किया गया
विद्युत विभाग से 158 प्रकरण निराकृत एवं 19 लाख की सेटलमेंट राशि नगर पालिका से  173 प्रकरण निराकृत एवं   332013 सेटलमेंट राशि बैंक द्वारा 1517,प्रकरण 23 निराकृत एवं  3240059 सेटलमेंट राशि जमा कराई गई ।
इनकी रही उपस्थिति
जिसमें , संजय वर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश ,श्री राकेश शर्मा चतुर्थ जिला न्यायाधीश,  श्रीमती आरती ढीगरा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश,  श्री अश्विन परमार प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री भानु पंडवार  प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री भारती केसरी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री हिमांशी ठाकुर द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सर्वेश शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता गण, विद्युत विभाग से सुभाष राय डी0ई 0 , एवं न्यायालय कर्मचारी व विधिक सेवा से श्रीमती शिखा साहू ,पैरा लीगल वालंटियर शेख रहीम , रामकृष्ण राजपूत, अखिलेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें