Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: गाडरवारा ,बीटीआई स्कूल में कराटे प्रशिक्षण प्रारंभ 

Aditi News Team

Sat, May 28, 2022
गाडरवारा । गत दिवस जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्दशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में स्थानीय बीटीआई स्कूल में 2 जून तक शासकीय स्कूलो के खेल प्रभारी शिक्षको के लिए आयोजित होने वाले कराते प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर डीईओ कार्यालय के खेल प्रभारी देवेश वैद्य, प्राचार्य जयमोहन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, मास्टर ट्रेनर ब्रजेश घारू, अजय नामदेव , मधुसूदन पटैल की उपस्तिथि में प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर देवेश वैद्य ने कहा कि सभी खेल प्रभारी शिक्षक यहां से प्रशिक्षित होकर अपने स्कूलो में भी छात्र छात्राओं को जल्द प्रशिक्षित करें। इस अवसर पर जयमोहन शर्मा ने कहा कि बीटीआई स्कूल में प्रशिक्षण का आयोजन एक अभिनव पहल है। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अजय नामदेव एवं ब्रजेश घारू ने कराते की विधाओं से खेल प्रभारी शिक्षको को अवगत कराया एवं अभ्यास करवाया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन पीटीआई अनुज जैन ने किया। विदित हो कि 5 दिन तक सुबह 10 वजे से 12 बजे तक प्रतिदिन प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षण में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के लगभग 50 शासकीय स्कुलो के खेल प्रभारी शिक्षक सहभागिता दे रहे है। प्रशिक्षण के आयोजन में पीटीआई विक्रम शर्मा, मुकेश पटैल , अनुज जैन, सत्यप्रकाश ढिमोले, अजय सोनी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्दशानुसार खेल महोत्सव 2022 का आयोजन किया जाना है जिसमे कराते प्रशिक्षित स्कूली छात्र छात्राएँ सहभागिता करेंगे। खेल महोत्सव के मद्देनजर ही उक्त प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें