Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल में कराते प्रशिक्षण का हुआ समापन 

Aditi News Team

Wed, Jun 1, 2022
बीटीआई स्कूल में कराते प्रशिक्षण का हुआ समापन गाडरवारा। जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्दशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के शासकीय स्कूलो के खेल प्रभारी शिक्षको के लिए बीटीआई स्कूल में आयोजित 5 दिवसीय कराते प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया । प्रशिक्षण के अंतिम दिन खेल प्रभारी शिक्षको को कराते से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ दी गई एवं मास्टर ट्रेनर ब्रजेश घारू, अशोक नामदेव ने प्रशिक्षण में सिखाई गतिविधियो का पुनराभ्यास कराया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों का पोस्ट टेस्ट लिया गया जिसमें सभी खेल प्रभारी शिक्षको ने सहभागिता की। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीईओ कार्यालय से खेल प्रभारी देवेश वैद्य ने कहा कि सभी खेल प्रभारी शिक्षक अपनी पदस्थ संस्था में जल्द खेल शिविर का आयोजन कराएं जिससे की छात्र छात्राएँ पढ़ाई के साथ खेल में भी दक्ष हो सकें।इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी खेल प्रभारी शिक्षको ने कराते खेल से जुड़ी विभिन्न विधाएं सीखी अब आप सभी छात्र छात्राओं को भी बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दें । उन्होंने प्रशिक्षण में सहयोग हेतु व्यायाम शिक्षको एवं सभी मास्टर ट्रेनर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन पीटीआई अनुज जैन ने किया। प्रशिक्षण में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के लगभग 50 शासकीय स्कुलो के खेल प्रभारी शिक्षको ने सहभागिता दी । प्रशिक्षण के समापन में पीटीआई विक्रम शर्मा, मुकेश पटैल , अनुज जैन, सत्यप्रकाश ढिमोले, अजय सोनी,मनमोहन शर्मा, मधुसूदन पटैल आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्दशानुसार खेल महोत्सव 2022 का आयोजन किया जाना है जिसमे कराते प्रशिक्षित स्कूली छात्र छात्राएँ सहभागिता करेंगे। खेल महोत्सव के मद्देनजर ही उक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें