Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

: गाडरवारा, मकर सक्रांति पर्व पर पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाब

Aditi News Team

Mon, Jan 16, 2023
मकर सक्रांति पर्व पर पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाब गाडरवारा।मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर गाडरवारा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों मंदिरों नदी पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों का जन सैलाब देखने को मिला इस पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं और अपने परिजन इष्ट मित्रों के साथ नर्मदा स्नान करना पहाड़ी स्थलों पर जाना पसंद करते हैं सतपुड़ा के जंगलों में स्थित बेहडनी दहार नामक जगह जहां घड़ाव पड़ाव से होकर पहुंचते हैं यहां काफी प्राचीन गुफा है जिसमें भगवान शंकर विराजमान है। पहाड़ी से गिरता झरना मन को मुग्ध कर देने वाला पहाड़ी के बीच से निकली नदी प्रकृति का अद्भुत नजारा यहां देखने को मिलता है यहां पर भी लोगों का जन सैलाब देखने को मिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांईखेडा खंड के स्वयंसेवकों द्वारा दूधी नदी किनारे भरता दाल बाटी चूरमा का स्नेह भोज रखा गया । इस अवसर पर स्वयंसेवक बंधुओं में चन्द्रहास सिंह तोमर पीपरपानी, मुकेश राजपूत पिपरिया कला , साहब सिंह लोधी भारतीय किसान संघ , मनोज कुमार राय , अर्पित राय , पार्थ भैया सालीचौका, मोहन सिंह बघेले नगर कार्यवाह सालीचौका, रामकृष्ण राजपूत पत्रकार उकास घाट, रामेश्वर वर्मा बसुरिया उप खंड बारहाबड़ा, डाक्टर पुरषोत्तम वर्मा , रवि विश्वर्कमा , नरेश कुमार कौरव गाडरवारा ' अरविंद राजपूत मंडल कार्यवाह मनीष विश्व. विक्रम राजपूत , अमरीष विश्व. पिपरिया कला आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें