Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: गाडरवारा में दिनांक 11.12.2021 को सिविल न्यायालय में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में विद्युत विभाग के द्वारा रैली का आयोजन

Aditi News Team

Tue, Dec 7, 2021

गाडरवारा। माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम ० के शर्मा के निर्देशन में एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष दीपक शर्मा तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार एवं संजय वर्मा , विशेष न्यायाधीश विद्युत के मार्गदर्शन में दिनांक 11.12.2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में आज दिनांक 07.12.2021 को प्रातः 10:30 बजे सिविल न्यायालय गाडरवारा में विद्युत प्रकरणों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं सहायक अभियंता को पुराने लंबित प्रकरणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे निराकृत करने हेतु निर्देशित किया गया तथा विभाग द्वारा विभाग द्वारा दी जा रही छूट का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया । • इस संबंध सिविल न्यायालय गाडरवारा से विद्युत विभाग के वाहन के द्वारा प्रचार प्रसार हेतु वाहन को न्यायाधीश श्री दीपक शर्मा एवं श्री संजय वर्मा एवं श्री सुभाष राय कार्यपालन अभियंता द्वारा विद्युत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया!
उक्त बैठक में श्री सुधीर सोनी सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता मोनिका नामदेव , दिलीप भलावी , सुमित पाठक अमिता जैन , के.ए.अंसारी , गोरेलाल जमरा , अखिलेश पाटीदार , पुरूषोत्तम कुमार धुर्वे , व्ही . एस . चौहान उपस्थित रहें ।

Tags :

जरूरी खबरें