Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गोटेगांव, मप्र जल निगम की विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला संपन्न, 

Aditi News Team

Tue, May 23, 2023
रिपोर्टर -संदीप राजपूत , नरसिंहपुर मप्र जल निगम की विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला संपन्न, गोटेगांव।आज जनपद पंचायत गोटेगांव के सभा भवन में मप्र जल निगम मर्यादित की परियोजना क्रियान्वयन इकाई जबलपुर के अंतर्गत गोटेगांव ब्लाक के 58 ग्रामों में चल रही पायली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना की विधिवत जानकारी प्रदान करने के लिए विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम के शुभारंभ में जनपद सीईओ वर्षा झारिया, तहसीलदार नीरज तखरिया,नायब तहसीलदार सौम्या मौर्य,सीपी मैनेजर जल निगम रूबीना अंजुम के द्वारा भारत माता एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के फोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलन का एवं राष्ट्र गान कार्य संपन्न हुआ, पश्चात आंगतुक अतिथियों का स्वागत आईएसए श्री महावीर शिक्षा एवं जनकल्याण समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पायली प्रोजेक्ट की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों एवं सरपंच सचिवों को पहुंचाना था, कार्यक्रम में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रोजेक्ट की निर्माण कंपनी एल एंड टी के अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण योजना संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई... कार्यशाला में उपस्थित सरपंच, सचिवों,एवं जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से योजना के बारे जिज्ञासाएं उपस्थित की जिसे एल एंड टी की ओर से एस के भावशा टीम लीडर ,एसक्यूसी , राघवेन्द्र पांडे, इंजीनियर एसक्यूसी,प्रभाकर मैनेजर एल एंड टी द्वारा समाधान और जानकारी प्रदान की...साथ ही आईएसए के टीम लीडर द्वारा जनजागरुकता एवं जल समिति गठन, जनसहयोग राशि एवं जलकर की राशि संबंधी योजना की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में 58ग्रामों के सरपंच,सचिव,क्षेत्रों के जनपद सदस्य,अनके विभागों के अधिकारीगण एवं क्षेत्र के समाजसेवी उपस्थित थे, कार्यक्रम पश्चात सभी अतिथियों की भोजन संपन्न हुआ.. कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख अमित जैन द्वारा किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में संस्था प्रमुख अमित जैन, प्रोजेक्ट समन्वयक गोविंद सेन,एवं सदस्य गण सुरभि झारिया,पवन राव, ओमकार काछी, ताराचंद चौधरी, अभिषेक बर्मन आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें