Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के साथ जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत नदी पुनर्जीवन पर बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Apr 17, 2022

तेंदुखेड़ा (राजमार्ग),आज विकासखंड चाँवरपाठा राजमार्ग चौराहा हनुमान मंदिर पर प्रात: 7 बजे ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के साथ जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत नदी पुनर्जीवन व जनअभियान परिषद के मार्गदर्शन में निखिलेश्वरान्द शिक्षा कल्याण परिषद डोभी तथा ब्रम्हर्षि वशिष्ठ शिक्षण प्रशिक्षण एवं सेवा समिति नरसिंहपुर एवं विभिन्न प्रस्फुटन समितियों की म.प्र.जनअभियान परिषद के मान.उपाध्यक्ष आदरणीय जितेंद्र जी जामदार (राज्य मंत्री ) दर्जा प्राप्त की उपस्थिति मे नदी पुनर्जीवन अन्तर्गत पांडाझिर नदी एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। तथा राज्य मंत्री जी का स्वागत विभिन्न प्रस्फुटन समितियों द्वारा राजमार्ग चौराहा,गुटोरी, बिलगुवा पीपरपानी चौराहा, तेदूखेडा मे किया गया। बैठक में चरगुंवा, बिलगुवां, गुंदरई, जगन्नाथपुर, देवरी,लोलरी,रीछई, खला, अमथनू , सारसडोल आदि समितियां के अध्यक्ष एवं सचिव जन अभियान परिषद के धर्मेंद्र चौहान प्रतीक दुबे माधवी पाठक एवं नवांकुर संस्था सचिव आनन्द दुबे उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें