Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

: जनजातीय समुदाय के समागम का आयोजन

Aditi News Team

Tue, Nov 15, 2022
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मध्यप्रदेश के इस क्षेत्र में जनजातीय समुदाय के समागम का आयोजन सर्वथा प्रासंगिक है, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बधाई देती हूँ। भगवान बिरसा मुंडा स्व—रोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना से जनजातीय समाज की प्रगति होगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे ये देखकर प्रसन्नता होती है कि जनजातीय समाज के बच्चों के लिए स्थापित किए गए एकलव्य विद्यालयों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और उनमें सभी सुविधाएँ भी मिल रही हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रानी दुर्गावती ने 16वीं सदी में अपनी बलि देकर आत्मगौरव की रक्षा की थी। उनके बलिदान के 300 वर्ष के बाद उनके ही वंश के राजा शंकर शाह को अंग्रेजों का विरोध करने के कारण मृत्युदंड दिया गया था। मध्यप्रदेश प्रशासन द्वारा इन महान विभूतियों की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए मैं उनके प्रयासों की सराहना करती हूँ।  

Tags :

जरूरी खबरें