Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: जनपद सीईओ ने किया समर कैंप का शुभारंभ

Aditi News Team

Sat, May 20, 2023
जनपद सीईओ ने किया समर कैंप का शुभारंभ गाडरवारा। बीते शुक्रवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में जनपद साईखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष अग्रवाल ने 6 वी कक्षा के बच्चों के लिए संचालित किए जाने वाले समर केम्प का रिबिन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी ने स्कूल से जुड़ी विस्तृत जानकारी सीईओ को दी । स्कूल में बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं एवं सुसज्जित परिसर देखकर सीईओ श्री अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं पाली के शाला मॉडल को अन्य शालाओ के लिए अनुकरणीय बताया। राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए एक छात्रा के चयन की जानकारी मिलते ही उन्होंने शाला प्रवंधन की प्रशंसा की। विदित हो कि जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी, बीईओ प्रताप नारायण एवं बीईओ गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह समर केम्प की कक्षाएं संचालित होंगी जिसमे बच्चों के भाषा एवं संख्या ज्ञान को बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम सरपंच अजय द्विवेदी, सचिव प्रमोद बोहरे,शिक्षक ब्रजेश श्रीवास, मेंटर नीलेश कुशवाहा, जितेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें