Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

: जबलपुर,‘‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर एवं देहात के प्रमुख तिराहे एवं चौराहे पर यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन करते हुये यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को पीए सिस्टम के माध्यम से एनाउंसमेंट करते हुये किया गया जागरूक

Aditi News Team

Mon, Mar 6, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्ग दर्शन में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर एवं देहात के प्रमुख तिराहे एवं चौराहे पर यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन करते हुये यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को पीए सिस्टम के माध्यम से एनाउंसमेंट करते हुये किया गया जागरूक पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने ब्लूम चौक पर यातायात व्यवस्था सम्भाल रही महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भेंट किये बुके एवं गुलाब के फूल प्रतिवर्ष 8 मार्च को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। चूंकि इस वर्ष 8 मार्च को होली का त्योहार होने से ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर 8 मार्च को संचालित किये जाने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत 1 दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता दिवस कार्यक्रम महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियो के माध्यम से आज दिनॉक 6 मार्च को पुलिस मुख्यायल मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में जिले में पदस्थ महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रमुख चौराहों एवं तिराहे पर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली गयी, जागरूकता सम्बंधी पम्पलेट बांटे गये, जिनके द्वारा यातायात नियमांे का पालन किया जा रहा था उन्हें गुलाब का फूल भेंट करते हुये सम्मानित किया गया। शाम 6-30 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा ब्लूम चौक पहुंच कर यातायात व्यवस्था सम्भाल रही महिला अधिकारी/कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। एैसे वाहन चालक जिनकें द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन किया जा रहा था उन्हें गुलाब का फूल भेंट करते हुये सम्मानित किया।

Tags :

जरूरी खबरें