Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: जबलपुर,नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात

Aditi News Team

Fri, Nov 12, 2021

जबलपुर। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने 19 नवम्बर की सुबह भेड़ाघाट स्थित हरेकृष्ण आश्रम से प्रारंभ होने वाली नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कराने तथा शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है।
   नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा के सांकेतिक आयोजन के लिए तहसीलदार गोरखपुर अनूप श्रीवास्तव को हरेकृष्ण आश्रम भेड़ाघाट, नायब तहसीलदार शहपुरा कर्तव्य अग्रवाल को लम्हेटाघाट, नायब तहसीलदार बरगी सुषमा धुर्वे को नर्मदापार लम्हेटी, नायब तहसीलदार शहपुरा गौरव पांडे को नर्मदा तट ग्वारी, नायब तहसीलदार सृष्टि झवाती एवं दिलीप कुमार चौरसिया को सरस्वतीघाट तथा नायब तहसीलदार बरेला रुपेश्वरी कुंजाम को नगर परिषद कार्यालय भेड़ाघाट में बनाये गये कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है।
   नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा की संपूर्ण व्यवस्था के लिए एसडीएम गोरखपुर दिव्या अवस्थी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बारे में जारी आदेश में सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने तथा कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रत्येक गतिविधि की सूचना अपर जिला मजिस्ट्रेट, एसडीएम गोरखपुर एवं पुलिस कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिये गये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें