Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

: जबलपुर ,भारतीय खाद्य निगम का 59 वा स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

Aditi News Team

Sat, Jan 14, 2023
जबलपुर। भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, जबलपुर द्वारा भारतीय खाद्य निगम का 59वा स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत श्री अमित कुमार, प्रबन्धक (सतर्कता) द्वारा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के समक्ष केक काटकर की गई, तदुपरात कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया । स्थापना दिवस के अवसर पर प्रबंधक महोदय द्वारा निगम के संचालन को लेकर पुख्ता जानकारियां उपस्थित आम नागरिकों से साझा की गई l श्री कुमार ने बताया निगम किसानों के हित को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी समर्थन मूल्य पर संचालन कर रहा है l सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत देश भर में खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है l वहीं वैश्चिक महामारी कोविड -19 के दौरान लक्ष्य से दोगुने लक्ष्य को पूरा करने के लिए निगम ने आशा अनुरूप कार्य किए, जो कि ऐतिहासिक बताए जाते हैं l कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री आशीष विश्वकर्मा द्वारा निगम में अपनाई जा रही आधुनिक वैज्ञानिक भंडारण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई l श्री विश्वकर्मा ने बताया कि संभाग के सभी डिपो लाइव स्ट्रीमिंग सुविधा से जुड़े है l साथ ही कार्यालय कार्यों के लिए ई-ऑफिस, बीटीएस को अपनाया है, जिसके चलते पारदर्शिता में इजाफा हुआ है l साथ ही भारतीय खाद्य निगम द्वारा हर तरह की खरीदी जैम के माध्यम से की जाती है । इस अवसर पर श्री कुमार प्रतीक, रोहित मीना, शिवराज मीना, प्रशांत चौरासिया, आशुतोष निमझा, पवन धापसे सहित समस्त आधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।  

Tags :

जरूरी खबरें