Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Jun 13, 2023
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने स्थानीय बीटीआई स्कूल में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा कर उन्हें सिखाये जा रहे खेलो के बारे में जानकारी ली एवं कहा कि पढ़ाई के अलावा छात्रो को खेलों का भी ज्ञान होना जरूरी है। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने उन्हें बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम हम लोगो को पीटीआई अनुज जैन द्वारा विभिन्न एक्सरसाईज के साथ खेलों का अभ्यास कराया जाता है। इस मौके पर डीईओ कार्यालय से जिला खेल अधिकारी देवेश वैद्य ने भी खिलाड़ियों को विभिन्न गतिविधियां करके दिखाई। इस अवसर पर प्राचार्य अनूप शर्मा, प्रतुल इंदुरख्या, एस के मिश्रा जयमोहन शर्मा, के के वर्मा एवं मधुसूदन पटैल भी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें