Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: डीईओ समेत नागपुर की टीम ने किया भ्रमण 

Aditi News Team

Fri, Apr 22, 2022
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने शिक्षा विभाग के अमले एवं नागपुर की आर्किटेक्ट टीम के साथ साईंखेड़ा में प्रस्तावित सीएम राईज स्कूल के भवन निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया। उंन्होने साईंखेड़ा के ख़िरका टोला एवं ग्राम बरहटा की शासकीय भूमि का आरआई एवं पटवारियों के साथ नागपुर की आर्किटेक्ट टीम को अवलोकन कराया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि साईंखेड़ा में सीएम राईज स्कूल के भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि के दो विकल्प है। आर्किटेक्ट टीम ने दोनों स्थलों का भ्रमण कर जगहों को देखा है। जल्द स्थल चयन होते ही सीएम राईज स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य धर्मेन्द्र वर्मा, चंद्रकांत विश्वकर्मा, विक्रम शर्मा, मधुसूदन पटैल सहित नागपुर आर्किटेक्ट टीम से प्रकाश बारस्कर, सोनू पिंजरे एवं उनकी टीम सहित आरआई संतोष ठाकुर एवं पटवारी राज चौकसे, मनीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें