Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: डीजीपी सक्सेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्य्म से आगामी त्यौहारों के परिपेक्ष्यी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Fri, Apr 15, 2022
भोपाल। पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्‍सेना ने आज समस्‍त जोनल, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक, रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियों कॉफ्रेंस के माध्‍यम से बैठक ली। बैठक में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री आदर्श कटियार, पुलिस महानिरीक्षक श्री साजिद फरीद शापू भी उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक ने आगामी त्‍यौहारों विशेषत: अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती तथा हनुमान जयंती पर कानून-व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्‍यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर आवश्‍यक वैधानिक कार्यवाही करें तथा समाज में प्रभाव रखने वाले लोगों से सतत् जीवंत संपर्क रखें। जिससे कि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्‍काल नियंत्रण पाया जा सके। ग्राम/नगर रक्षा समिति तथा ग्राम कोटवारों का भी सहयोग लें। सभी पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें कि निचले से निचले स्‍तर पर भी फोर्स की ब्रीफिंग अच्‍छे से की जाए। उन्‍होंने कहा कि जिला एवं थाना स्‍तर के अलावा आवश्‍यकतानुसार बीट्स, मोहल्‍ला पर भी शांति समिति की बैठक आयोजित करें। बीट स्‍तर की इंटेलीजेंस को अत्‍यधिक सक्रिय रखें। सभी कार्यक्रमों की पूरी जानकारी रख पर्याप्‍त व्‍यवस्‍थाएं भी सुनिश्चित करें। जुलूस मार्ग पर लगे सभी वीडियो कैमरा/सीसीटीवी कैमरा दुरस्‍त हों ऐसा सुनिश्चित करें और जिलों को प्रदाय किए गए व्‍हीकल सर्विंलांस सिस्‍टम का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। जुलुस तथा आयो‍जन की वीडियोग्राफी कराएं। पुख्‍ता पेट्रोलिंग के साथ-साथ ड्रोन कैमरों के माध्‍यम से निगरानी करे तथा धार्मिक स्‍थलों के आस-पास भी विशेष ध्‍यान रखें और संदिग्‍ध लोगों पर कड़ी नजर रखें। सोशल मीडिया पर किसी भी अवांछनीय पोस्‍ट पर नजर रखें। सभी पुलिस अधीक्षक किसी भी आपत्तिजनक पोस्‍ट पर तत्‍काल नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। । बैठक में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक (आसूचना) श्री आदर्श कटियार ने आसूचना तंत्र को पूर्णत: सजग रखने, चिन्हित क्षेत्रों में पर्याप्‍त फोर्स लगाने तथा असामाजिक तत्‍वों तथा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने को निर्देशित किया।

Tags :

जरूरी खबरें