Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: दमोह,कुंडलपुर अद्भुत एवं भव्य तीर्थ स्थल राज्यपाल,भगवान आदिनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

Aditi News Team

Tue, Mar 15, 2022

दमोह।राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर पहुँचकर भगवान आदिनाथ (बडे बाबा) के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए कामना की और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। राज्यपाल श्री पटेल का मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिमा और पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया।

पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, डॉ. सुधा मलैया, विधायक पीएल तंतुवाय, कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य, पुलिस अधीक्षक डी.आर. तेनीवार सहित जन-प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

राज्यपाल श्री पटेल ने कुंडलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने पीएचसी में पदस्थ चिकित्सक और कर्मचारियों को मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. संगीता त्रिवेदी ने बताया स्वास्थ्य केन्द्र में गाँव और आसपास की बस्ती के लोगों को ओपीडी सेवा का लाभ मिलता है।

Tags :

जरूरी खबरें