Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके गोकुलपुरी की झुग्गियों में लगी आग 7 की मौत, CM केजरीवाल ने किया मुआवजे का ऐलान

Aditi News Team

Sat, Mar 12, 2022

दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके गोकुलपुरी स्थित झुग्गियों में देर रात भीषण आग लग गई।आग से जलकर सात लोगों की मौत हो गई। झुग्गियों में आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. झुग्गियां जलने पर चारों तरफ धुआं फैल गया।सूचना मिलने पर दमकल की करीब 13 गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।इस भीषण आग में तकरीबन 60 झुग्गियां जल गई।

जानकारी के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट को आधी रात को इलाके में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर 13 फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची।अब तक मिली जनाकारी के आधार पर फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।यह घटना गोकुलपुरी के पिलर नंबर 12 के आस-पास की बताई जा रही है।इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि घटना में जिन 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगो की जान गई है उनके परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिल्ली सरकार देगी।घटना में मृतक बच्चों के परिजनों को भी 5-5 लाख रुपये और जिनकी झुग्गियां जल गईं, उन्हें 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Tags :

जरूरी खबरें