Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की वजह से हफ्ते भर के लिए स्कूल बंद किए,सरकारी कर्मचारी भी वर्क फ्रॉम होम करेंगे

Aditi News Team

Sun, Nov 14, 2021

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से दिल्ली सरकार ने एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद करने का ऐलान किया है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है। दिल्ली सरकार का यह फैसला 15 नवंबर से प्रभावी होगा। इसके साथ ही 14 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक दिल्ली में सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद रहेंगे। सिर्फ वर्चुअल क्लास चलेंगी। 14-17 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी का काम बंद किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों का वर्क फ्रॉम होम किया जा रहा है तो दफ्तर बंद रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि  प्राइवेट सेक्टर में एडवाइजरी जारी की जाएगी कि वहां भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को वर्क फ्रॉम दिया जाए

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में संपूर्ण लॉकडाउन का सुझाव दिया गया था। हम अभी भी उसपर काम कर रहे हैं कि लॉकडाउन के क्या मायने होंगे। हम एक प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं और इसे सुप्रीम कोर्ट के सामने रखेंगे। यह बहुत ही चरम कदम होगा। हम इसके लिए CPCB, SAFAR और केंद्र सरकार को विश्वास में लेंगे और चर्चा करेंगे। यदि ऐसे हालत बनते हैं कि दिल्ली के अंदर निजी वाहनों, निर्माण और औद्योगिक गतिविधियों को रोका जा सकता है। इसे प्रस्ताव के तौर पर हम कोर्ट के सामने रखेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें