Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिताएं 24 नवंबर को साईंखेड़ा में

Aditi News Team

Sun, Nov 22, 2020


गाडरवारा।साईंखेड़ा जनपद शिक्षा केन्द्र के प्रांगण में 24 नवम्बर को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता , सांस्कृतिक कार्यक्रमो एवं समर्थ प्रदर्शन के तहत प्रतियोगिताओ का आयोजन राज्य एवं जिला शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। तत्सबन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिताओं में साईंखेड़ा विकासखण्ड की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं मे अध्ययनरत दिव्यांग बच्चे शामिल होंगे । प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से 50 और 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, बाल्टी में गेंद प्रतियोगिता, चित्रकला , रांगोली , भाषण, गायन एवं वादन प्रतियोगिता शामिल की गई है। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साईंखेड़ा विकासखण्ड के बीईओ डी के चतुर्वेदी एवं बीआरसी चंदन शर्मा ने दिव्यांग बच्चों एवं नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें