Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: नरसिंहपुर,अखिल विश्व हिंदू एकता मंच ने भगवा गमछा जलाने का किया विरोध

Aditi News Team

Tue, Dec 28, 2021

नरसिंहपुर।विगत दिवस करेली में सोमवार को बरमान चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा का पुतला दहन किया था। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा गमछा भी जलाया गया । जिससे करेली में हिंदू संगठनो में आक्रोश है। अखिल विश्व हिंदू एकता मंच ने करेली थाने में ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा गमछा जलाया जिससे हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है जिसका संगठन विरोध करता है एवं ऐसे कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्यवाही हो और कार्यकर्ता इस कृत्य के लिए माफी मांगे। अखिल विश्व हिंदू एकता मंच के नरसिंहपुर जिला प्रवक्ता विमलेश शर्मा जी एवम करेली नगर अध्यक्ष राजा गोस्वामी ने बताया कि किसी भी पार्टी का विरोध प्रदर्शन होता है तो इससे हमें कोई मतलब नहीं परंतु आप उस विरोध को पार्टी तक ही सीमित रखे उस विरोध में हम अपने धर्म का अपमान बिलकुल नहीं सहेंगे।संगठन ने करेली थाना में ज्ञापन दिया है और इस मामले में अगर कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन अपनी ओर से उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदार पुलिस प्रशासन की होगी।

Tags :

जरूरी खबरें