Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: नरसिंहपुर,कलेक्टर द्वारा रेडक्रास हॉस्पिटल भवन का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Nov 30, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर रोहित सिंह ने जिला अस्पताल के समीप स्थित रेडक्रास हॉस्पिटल भवन का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यहां साफ- सफाई और पुताई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी की नरसिंहपुर शाखा के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए बेहतर सेटअप तैयार करें। कोरोना संक्रमण काल के दौरान दान दाताओं द्वारा दिये गये आवश्यक मेडिकल उपकरणों एवं सामग्री का उपयोग भी सुनिश्चित किया जाये।
     कलेक्टर ने रेडक्रास हॉस्पिटल भवन में विकासात्मक विकलांग संसाधन केन्द्र- डीडीआरसी का संचालन शुरू कराने और मशीनों को इंस्टाल कराने के निर्देश दिये। उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती अंजना त्रिपाठी को डीडीआरसी से संबंधित सेवाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश मौके पर दिये। कलेक्टर ने किराये पर संचालित हो रहीं रेडक्रास की दुकानों के किराये को समय पर जमा कराने पर जोर दिया।
 इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राजेश शाह, सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें