Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: नरसिंहपुर,गाडरवारा सीएमओ गहरवार को कारण बताओ नोटिस

Aditi News Team

Thu, Feb 17, 2022

नरसिंहपुर। कलेक्टर रोहित सिंह ने कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं उदासीनता बरतने के आरोप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गाडरवारा श्री एपी सिंह गहरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश गहरवार को दिये गये हैं। जबाव प्राप्त नहीं होने तथा समाधान कारक जबाव प्राप्त नहीं होने की दशा में उनको एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

         उल्लेखनीय है कि कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि गहरवार बगैर सक्षम अधिकारी की अनुमति के 14 फरवरी की समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहे। पूर्व में भी वे बैठकों से बगैर किसी सूचना के नदारत रहे हैं। श्री गहरवार द्वारा नगरीय विकास की योजनाओं में रूचि लेकर कार्य नहीं किया जा रहा है। उनके द्वारा संबल योजना की पात्रता की विधिवत जांच नहीं की जा रही है। सीएम हेल्पलाइन में उनकी कुल 38 शिकायतें लंबित पाई गई हैं, जिनका निराकरण 14 फरवरी तक नहीं किया गया है। इन शिकायतों में से 12 शिकायतें शासन महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास से संबंधित है। गहरवार के उक्त कृत्य को मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के प्रतिकूल मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें