Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: नरसिंहपुर,नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sat, Mar 12, 2022

नरसिंहपुर,। जिला न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को आयोजित किया गया। नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा संपत्ति कर एवं जल कर के बकायादारों को बिल नोटिस जारी किये गये थे। सम्पत्ति कर के माध्यम से 94 करदाताओं से 400641 रूपये जल कर के माध्यम से 17 उपभोक्ताओं से 135664 रूपये की राशि मप्र नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत प्रावधानों के अनुसार अधिभार में छूट प्रदान कर जमा करायी गई।

         नगर पालिका नरसिंहपुर के प्रागण में सीएम हेल्पलाइन के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास, जलप्रदाय, अतिक्रमण एवं अन्य लंबित शिकायतों का निराकरण कराया गया।

         इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी केव्ही सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल, उपयंत्री पुरुषोत्तम वाडबुदे व सुश्री गुलफसा अंजुम कुरैशी और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें