Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: नरसिंहपुर,बैसाखी मिलने से खुश हैं नि:शक्त चन्नालाल नौरिया “खुशियों की दास्तां

Aditi News Team

Sat, Nov 13, 2021

नरसिंहपुर । जिले के बरमान के नजदीकी ग्राम धरमपुरी के नि:शक्त चन्नालाल नौरिया जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उनकी बैसाखी पुरानी हो गई है। इस कारण से उनसे अच्छे से चलते नहीं बन रहा। इस पर कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मौके पर ही चन्नीलाल नौरिया को बैसाखी प्रदान की। इसके बाद चन्नालाल ने बताया कि अब नई बैसाखी मिलने से उन्हें आने- जाने में दिक्कत नहीं होगी। उन्हें पुरानी बैसाखी में दिक्कत होती थी। चन्नालाल नौरिया मध्यप्रदेश सरकार के जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना करते हुए राज्य शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं। नई बैसाखी मिलने से खुश हैं नि:शक्त चन्नालाल।

Tags :

जरूरी खबरें