Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: नरसिंहपुर,रिकॉर्ड कम समय में नरसिंह तालाब में पहुँचा नर्मदा जल

Aditi News Team

Mon, May 9, 2022
रिकॉर्ड कम समय में नरसिंह तालाब में पहुँचा नर्मदा जल नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशन में सुरगी माइनर से नर्मदा जल नरसिंहपुर के नरसिंह तालाब में रविवार की देर रात्रि में पहुँचा गया। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा नरसिंह तालाब में नर्मदा जल पहुँचाने की क़वायद शुरू की गयी थी। इसके लिए उन्होंने शनिवार को सुबह से बरगी नहरों एवं चेक पॉइंट्स का अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण किया था और नहरों की समुचित साफ़- सफ़ाई कर नर्मदा जल को नरसिंह तालाब में पहुँचाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अमले द्वारा सुरगी माइनर की साफ़- सफ़ाई कर जल पहुँचाने का कार्य प्रारंभ किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरगी माइनर नहर कुछ वर्षों से बंद थी, किंतु अब इसके शुरू होने से क़िसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही नरसिंह तालाब की छटा भी बिखरेगी। अत्यंत कम समय में पूर्ण किए गए इस कार्य के लिए कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। शासकीय आईटीआई गोटेगांव में कैम्पस ड्राइव 13 मई को नरसिंहपुर।. शासकीय आईटीआई गोटेगांव में शुक्रवार 13 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक यशस्वी ग्रुप जबलपुर द्वारा वॉल्वो आयशर पीथमपुर एवं पिनेकल इंडस्ट्री पीथमपुर के लिए कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था- आईटीआई गोटेगांव ने दी है। इस सिलसिले में प्राप्त जानकारी के अनुसार वाल्वो आयशर के अंतर्गत पीथमपुर बग्गड़ इंदौर में काम करने के लिए 12 वीं/ आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 28 वर्ष के युवक एवं युवती का चयन किया जायेगा। इसी तरह पिनेकल इंडस्ट्री पीथमपुर में काम करने के लिए 10 वीं/ 12 वीं/ आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष तक के युवक- युव‍ती का चयन किया जायेगा। चयनित युवाओं को निर्धारित वेतन एवं अन्य सुविधायें मिलेंगी।

Tags :

जरूरी खबरें