Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: नरसिंहपुर,सीडीएस स्व. विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित

Aditi News Team

Fri, Dec 10, 2021

नरसिंहपुर।भारत के पहले सीडीएस जनरल स्व. विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की बुधवार 08 दिसंबर को कन्‍नूर (तमिलनाडु) में हेलीकाप्‍टर दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्‍यु से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। कलेक्ट्रेट और जिला सैनिक कल्‍याण कार्यालय में स्व. विपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दुर्घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

  कलेक्टर रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीएम राजेश शाह सहित अन्य अधिकारियों और शासकीय कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई हाल में दो मिनिट का मौन धारण कर स्व. रावत को श्रद्धांजलि दी।
   इसी तरह जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में विधायक जालम सिंह पटैल, कलेक्टर रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अभिलाष मिश्रा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवा निवृत्त कर्नल अमरेन्द्र कुमार दास, लाल साहब जाट, श्रीमती संध्या कोठारी, सुनील कोठारी, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों ने स्व. रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Tags :

जरूरी खबरें