Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: नरसिंहपुर,सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को जीवन की दूसरी पारी की शुरूआत के लिए शुभकामनायें- कलेक्टर

Aditi News Team

Fri, Nov 12, 2021

कलेक्टर । रोहित सिंह ने माह अक्टूबर 2021 में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 16 शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीपीओ वितरित किये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवक को पीपीओ 8 दिन के भीतर देना सुनिश्चित किया जावे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि 30- 35 साल अपनी सेवायें देने वालों को अपने पेंशन के स्वत्वों के भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़े, उन्हें अब प्रत्येक माह की नियत तिथि को पीपीओ वितरित किये जायेंगे। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सभी शासकीय सेवकों को जीवन की दूसरी पारी की शुरूआत के लिए सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप सभी भावी जीवन को पूरे उत्साह और नई ऊर्जा से बितायें।
    कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रशासन की मंशा है कि सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सेवा से संबंधित मुद्दों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े। समय पर स्वत्व मिले। इनका सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कलेक्ट्रेट बुलाकर सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा सेवा निवृत्त शासकीय सेवक के सेवाकाल की इस अत्यंत महत्वपूर्ण घड़ी में उनके परिवारजनों को भी बुलाया जाये।
  उनमें कलेक्टर ने जिन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित किये, उनमें कलेक्टर कार्यालय के श्री विनोद कुमार करोसिया, जिला उ़द्योग एवं व्यापार केंद्र के श्री बाबूलाल रजक, कार्यपालन यंत्री रानी अवंतीबाई लोधी बरगी परियोजना डिस्नेट संभाग नरसिंहपुर के श्री देवीप्रसाद सेन, श्री गोरेलाल साहू एवं श्री रमेश राव देहते, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के श्री दुर्गेश कुमार चौरसिया, बीईओ कार्यालय चीचली के श्री झलकन सिंह पटैल, गोटेगांव के श्री किशोरकुमार सोनी, चांवरपाठा के श्री सुदामा प्रसाद सोनी एवं नरसिंहपुर की श्रीमती पुष्पा ठाकुर, कार्यपालन यंत्री लाइट मशीनरी कार्यालय के श्री यशवंत सिंह एवं श्री परमात्मा सिंह, सीएमएचओ कार्यालय की श्रीम‍ती मनोरमा तिवारी, आदिम जाति कल्याण विभाग के श्री संत शरण सिंह और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के श्री शंकर लाल झारिया एवं श्री ओपी त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।
   इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री अजय सामदेकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें