Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: नरसिंहपुर, आगामी 8 मार्च 2023 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सौपी गयी यातायात व्यवस्था की कमान।

Aditi News Team

Mon, Mar 6, 2023
आगामी 8 मार्च 2023 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सौपी गयी यातायात व्यवस्था की कमान। उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 मार्च 2023 को ‘‘अंतराष्ट्रीय महिला दिवस’’ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रजन के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत जिले में पदस्थ महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रेफिक प्वांईटों एवं चौराहों पर यातायात व्यवस्था का संचालन प्रमुखता से किया गया साथ ही डियूटी में तैनात महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा यातायात जागरूकता के संबंध में आम नागरिकों को पेम्पलेट्स का वितरण भी किया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय नरसिंहपुर शहर, गाडरवारा, गोटेगांव, करेली, तेन्दूखेडा के विभिन्न ट्रेफिक प्वांईटों एवं चौराहों पर महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा यातायात व्यवस्था की कमान सभाली एवं आमजनों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक भी किया गया एवं हेलमेट लगाने वाले एवं सीट बेल्ट लगाने वाले वाहन चालाकों को प्रोत्साहित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें