Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: नरसिंहपुर, उम्मीदवारों के साथ बैठक आयोजित कर दी गई आदर्श आचार संहिता एवं व्यय लेखा संधारण की जानकारी

Aditi News Team

Fri, Jun 24, 2022
उम्मीदवारों के साथ बैठक आयोजित कर दी गई आदर्श आचार संहिता एवं व्यय लेखा संधारण की जानकारी नरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के तहत नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के अंतर्गत पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आदर्श आचरण संहिता एवं व्यय लेखा संधारण सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बैठक अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार वैद्य एवं निर्वाचन प्रेक्षक श्री अमर सिंह चंदेल की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी प्रत्याशियों को व्यय लेखा संधारण, एमसीएमसी, पेड न्यूज तथा आदर्श आचार संहिता की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जानकारी दी गई कि चुनाव सभा में गड़बड़ी करना या विघ्न डालना निर्वाचन कानून के अंतर्गत अपराध माना जायेगा। निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय से 48 घंटे पूर्व तक की अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति न तो सार्वजनिक सभा बुलाएगा, न ही आयोजित करेगा और न ही उसमें उपस्थित होगा। चुनाव के दौरान उम्मीदवार ऐसा कोई पोस्टर, पैम्पलेट या परिपत्र नहीं निकाल सकते हैं, जिसमें मुद्रक और प्रकाशक का नाम और पता अंकित नहीं हो। इसी तरह जिले के अन्य नगरीय निकायों में भी बैठक आयोजित कर उम्मीदवारों को जानकारी दी जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें