Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह ने करेली में भ्रमण कर,नगर पालिका, स्कूल, तहसील कार्यालय, अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Oct 22, 2021

जन समस्या निवारण शिविर में सुनी लोगों की समस्यायें

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को करेली भ्रमण पर पहुंचे। कलेक्टर ने नगर पालिका कार्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। श्री सिंह पुरानी गल्ला मंडी परिसर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए और लोगों की समस्यायें सुनी। उन्होंने लोगों से आवेदन लिये और निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्माणाधीन नवीन तहसील भवन का निरीक्षण भी किया।

         इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, एसई मप्रपूक्षेविविकंलि, सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण

         कलेक्टर श्री सिंह ने नगर पालिका कार्यालय करेली एवं रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर वसूली, आवास, साफ- सफाई, कचरा उठाने वाले वाहनों, सेंड द पिक कैम्पेन की शिकायतों के निराकरण आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वच्छता रैकिंग में सुधार लाने, कार्यालय के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने साफ- सफाई रखने और सेंड द पिक कैम्पेन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने की हिदायत दी।

उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद

         कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देंखी। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल में साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने खेल मैदान की घास को साफ कराकर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल की भौतिकी एवं रसायन विषय की प्रयोग शाला का अवलोकन किया। उन्होंने प्रयोग शाला को व्यवस्थित कराने और साफ- सफाई रखने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुराने स्कूल भवन को डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिये।

जन समस्या निवारण शिविर

         पुरानी गल्ला मंडी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने लोगों की समस्यायें सुनी और समय सीमा में निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने शेष आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाने के लिए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगवाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिये। लोगों ने साफ- सफाई, नाली निर्माण, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, आवास निर्माण, तहसील कार्यालय एवं अस्पताल से संबंधित समस्यायें बताई। एक नि:शक्त ने बैटरी चलित ट्रायसिकल के लिए आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लोगों से कोविड वैक्सीन लगवाने की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कोविड वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवायें।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

         कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड एवं एनआरसी की व्यवस्थायें देंखी और मरीजों से बातचीत की। श्री सिंह ने मरीजों से भोजन एवं दवाईयां मिलने और शासन की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने एनआरसी की व्यवस्थाओं पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एनआरसी के प्रभारी को नोटिस देने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल परिसर में वाहन खड़े नहीं होना चाहिये। यदि वाहन खड़े होते हैं, तो उन पर जुर्माना लगाया जावे। उन्होंने अस्पताल के पीछे वाले गेट के समीप लगे विद्युत पोल को शिफ्ट कराने के निर्देश विद्युत वितरण कम्पनी के एसई को दिये। कलेक्टर ने रोगी कल्याण समिति से संबंधित आय- व्यय एवं कार्यों की जानकारी ली।

         कलेक्टर ने यहां ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। उन्होंने अस्पताल में संचालित नि:शुल्क कैंटीन में अपनी सेवायें देने वाले संचालक श्री राजेश वर्मा की सराहना की।

तहसील कार्यालय का निरीक्षण

         कलेक्टर ने तहसील कार्यालय करेली का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन नवीन तहसील भवन का मुआयना किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की प्रशंसा की।

Tags :

जरूरी खबरें