Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: नरसिंहपुर, बेहतरीन पेंटिंग में उकेरा श्रमदान को,नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए श्रमदान करते नागरिकों की बनाई पेंटिंग

Aditi News Team

Tue, Jun 7, 2022
बेहतरीन पेंटिंग में उकेरा श्रमदान को,नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए श्रमदान करते नागरिकों की बनाई पेंटिंग नरसिंहपुर। नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए तालाब परिसर में जिले के नागरिकों का श्रमदान करने का क्रम अनवरत जारी है। इस श्रमदान में सभी लोग अपने- अपने तरीके से योगदान दे रहे हैं। जिले के नागरिकों द्वारा किये जा रहे श्रमदान की बेहतरीन पेंटिंग शासकीय श्याम सुंदर नारायण महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर के प्रो. यतेन्द्र महोबे द्वारा बनाई गई है। पेटिंग में नागरिकों के श्रमदान को जीवंत तरीके से उकेरा गया है। यह पेंटिंग ए- थ्री साईज के पेपर पर वॉटर कलर से बनाई गई है। पेटिंग में तालाब परिसर में गैंती, फावड़ा चलाकर मिट्टी इकट्ठी करते हुए नागरिक दर्शाये गये हैं। यह मिट्टी ट्रेक्टर की ट्राली में डालने के बाद मिट्टी को फावड़े से समतल करती हुई महिला की पेंटिंग बनाई गई है। पेंटिंग के पार्श्व में नरसिंह मंदिर की तीन गुम्बदों को दर्शाया गया है। इन गुम्बदों पर कलश और आसमान में उड़ते हुए पक्षी ऐसे बनाये गये हैं, जैसे किसी कुशल फोटोग्राफर ने श्रमदान का सजीव चित्र उतारा हो।

Tags :

जरूरी खबरें