Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर एवं नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के संयुक्त दल द्वारा नगर की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया

Aditi News Team

Tue, May 23, 2023
रिपोर्टर- संदीप राजपूत, नरसिंहपुर नरसिंहपुर।"मिशन लाइफ" पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली के लिए जन अभियान अंतर्गत 23 मार्च 2023 को मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर एवं नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के संयुक्त दल द्वारा नगर की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें 6 दुकानों पर अमानक पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर लगभग 10 किलो पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती की कार्रवाई की गई तथा दुकानदारों से ₹6000 जुर्माना वसूला गया व कपड़े के थैलों का वितरण किया गया । साथ ही मुशरान वार्ड स्थित ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों व 3R पार्क में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई । इस कार्यवाही में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से श्री आरके जैन कनिष्ठ वैज्ञानिक श्री जय किशन शर्मा उपयंत्री श्री आरएन सिंह व नगर पालिका नरसिंहपुर से श्री आरके नामदेव स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश चौधरी स्वच्छता सहायक श्री प्रवीण मसराम सुश्री दीप्ति साहू सुश्री आयुषी अग्रवाल अरुण पटेल व अन्य कर्मचारी यो की उपस्थिति रही ।

Tags :

जरूरी खबरें