Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: नरसिंहपुर, संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अजय मिश्रा के बर्खास्तगी की मांग की

Aditi News Team

Tue, Oct 26, 2021

नरसिंहपुर। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने देशव्यापी आव्हान के तहत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ से महाकौशल प्रांत अध्यक्ष ऋषिराज पटैल, महासंघ के जिला अध्यक्ष कमल ङ्क्षसह लोधी, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बाबूलाल पटैल, किसान नेता देवेन्द्र पाठक, देवेन्द्र दुबे, रीतेश तिवारी आदि ने बताया कि हमने ज्ञापन में मांग की है कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन पर धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। इस घटना की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराई जाए। किसान नेताओं ने कहा कि बेहद अफसोस का विषय है कि देश के अन्नदाता को खुलेआम जीप से कुचल देने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौन साधे हुए हैं। जबकि पूरी घटना उक्त मंत्री के संरक्षण में हुई है।

Tags :

जरूरी खबरें