Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

: नरसिंहपुर, सराहनीय सेवाओं हेतु सहायक उप निरीक्षक श्री रामेश्वर टेम्भरे एवं सुरेन्द्र ठाकुर को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र/ डीजीसीआर डिस्क हेतु चयन

Aditi News Team

Tue, Mar 7, 2023
सराहनीय सेवाओं हेतु सहायक उप निरीक्षक श्री रामेश्वर टेम्भरे एवं सुरेन्द्र ठाकुर को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र/ डीजीसीआर डिस्क हेतु चयन। पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक, महोदय की ओर पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र/डिस्क। नरसिंहपुर जिले पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री रामेश्वर टेम्भरे एवं सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र ठाकुर को सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के फलस्वरूप वर्ष-2021 हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डीजीसीआर. डिस्क हेतु चयन। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रशस्ति पत्र एवं डी.जी.सी.आर. डिस्क पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इस हेतु प्रदेश के जिला में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दस्यु विरोधी, नक्सन विरोधी अभियान में प्रशंसनीय उपलब्धियां प्राप्त करने, प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रशंसनीय कार्य, खेल क्षेत्र में राज्य का प्रतिनिधित्व करते समय राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने, ऐसे नये प्रयोग जो पुलिस कार्य प्रणाली में सुधार लाये, अनसुलझे प्रकरण सुलझाने, 15 वर्ष तक लगातार उत्कृष्ट एवं स्वच्छ अभिलेख होने एवं अभिलेख होनें के साथ-साथ कर्मठ, अनुशासित, ईमानदार एवं लगनशीलता के साथ कार्य करने के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है। जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री रामेश्वर टेम्भरे एवं सहायक उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र ठाकुर को उनके उत्कृष्ट एवं स्वच्छ अभिलेख होनें के साथ-साथ कर्मठ, अनुशासित, ईमानदार, एवं लगनशीलता के साथ कार्य करने के फलस्वरूप उनके उत्साहवर्द्धन हेतु वर्ष-2021 हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र/डिस्क हेतु चयन किया गया है। उक्त दोनों अधिकारियों का चयनित होने पर पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नरसिंहपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र/डिस्क पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा प्रदान की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें