Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: नरसिंहपुर, होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च।

Aditi News Team

Tue, Mar 7, 2023
होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च। शांति भंग एवं अफवाह फैलाने वालों पर की जावेगी कठोर कार्यवाही।   होली पर्व एवं अन्य आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर श्रीमति राजेश्वरी कौरव, अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा/तेन्दूखेडा श्रीमति सचि पाठक एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निदेश देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों में फिक्स प्बाईन्ट लगाकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहन चैकिंग, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थलों की भी सर्चिंग की जा रही है एवं बाहर से आने-जाने वालों एवं संदिग्घों पर भी निगरानी रखी जा रही है। *पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन की अपील अफवाहों पर ध्यान न दे, किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें :-* पुलिस अधीक्षक *श्री अभिजीत रंजन द्वारा जिले वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की गई है* कि अपनी परंपराओं का पालन करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामंजस्य के साथ त्यौहार को मनाए। त्यौहारों को मनाते समय इस बात को अवश्य ध्यान में रखें कि किसी अन्य को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। त्यौहार को मनाते समय सतर्कता एवं सावधानी अवश्य बरतें साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दे किसी प्रकार कर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें