Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

: नरसिंहपुर,4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Aditi News Team

Mon, Mar 7, 2022

नरसिंहपुर। शासन की महत्वाकांक्षी नल- जल योजना एवं अंकुर अभियान के अंतर्गत 2 मार्च को आयोजित सेक्टर नोडल अधिकारियों की बैठक से बगैर सक्षम अनुमति के अनुपस्थित रहने पर अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। कारण बताओ नोटिस कार्यपालन यंत्री एनव्हीडीए जेबी मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक- डीपीसी एसके कोष्टी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक आरसी पटले एवं लीड बैंक मैनेजर जयदेव विश्वास को जारी किये हैं। नोटिस का जबाव तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। समाधानकारक जबाव प्राप्त नहीं होने की दिशा में एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उक्त अधिकारियों के इस कृत्य को स्वेच्छाचारिता एवं अपने कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता का द्योतक मानते हुए मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के प्रतिकूल होने के कारण कारण बताओ नोटिस दिये गये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें