Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: नरसिंह तालाब में कलेक्टर ने की बोटिंग ,नागरिकों का किया अभिवादन

Aditi News Team

Sun, Jun 5, 2022
नरसिंह तालाब में कलेक्टर ने की बोटिंग,नागरिकों का किया अभिवादन नरसिंहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नरसिंह तालाब परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने पुरस्कार वितरित किये। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने लाइफ जैकेट पहनकर नरसिंह तालाब में बोटिंग की। उन्होंने नरसिंह तालाब में मोटरबोट से भ्रमण किया। तालाब के बीचों- बीच वाटर फाउंटेन की रिमझिम फुहारों में जाकर उन्होंने नागरिकों का अभिवादन भी किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य भी मौजूद रहे। विदित है कि नरसिंह तालाब का कायाकल्प मूर्त रूप लेता जा रहा है। नरसिंह तालाब में नागरिक शीघ्र ही प्रकाश रश्मियों के बीच फुहारों के अदभुत नजारे का लुत्फ बोटिंग करके उठा सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें