Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: नशे की रोकथाम हेतु स्कुलो के बनेंगे प्रहरी क्लब

Aditi News Team

Sun, Apr 24, 2022
गाडरवारा। जिले सहित क्षेत्र में मप्र बाल संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के परिपालन में बच्चों में नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन और तस्करी की रोकथाम हेतु 6 वी से 12 वी तक के सभी स्कुलो में प्रहरी क्लब गठित होंगे। प्रहरी क्लब का प्रभारी संस्था के एक शिक्षक को बनाया जाएगा एवं क्लब में चयनित सक्रिय छात्रो को रखा जाएगा । इसके अलावा प्रहरी क्लब में जागरूक अभिभावकों को भी शामिल किया जाएगा। प्रहरी क्लब द्वारा समय समय पर छात्रो एवं पुलिस के सहयोग से नशा विरोधी संयुक्त अभियान चलाया जाएगा । क्लब के सदस्य इस बात का ध्यान रखेंगे कि विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में मादक पदार्थ न पहुंचे । क्लब के सदस्य इस बात की निगरानी भी करेंगे कि स्कुल के छात्र नशे की लत से दूर रहें । डीपीआई से जारी आदेश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने समस्त प्राचार्यो से प्रहरी क्लब का गठन कर जानकारी जल्द जमा करने के निर्देश जारी आदेश के जरिये दिए है।

Tags :

जरूरी खबरें